Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस के केमेरोवो में दो ट्रामों की हुई टक्कर, 30 लोग घायल

June 6, 2024

रूस के केमेरोवो में दो ट्रामों की हुई टक्कर, 30 लोग घायल

मास्को : रूस के केमेरोवो में एक भयानक सड़क हादसा हुआ। जिसमे लगभग 30 लोग बुरी तरह से घायल हुए है। आपको बता दे कि रूस के केमेरोवो में दो ट्रामों की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इसमें लगभग 30 लोग घायल हो गए। वहीं रूसी जांच समिति की क्षेत्रीय शाखा के प्रेस कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कार्यालय ने बताया कि यात्रियों को ले जा रहे दो ट्रामों की टक्कर की रिपोर्ट गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 07:30 बजे मिली। कार्यालय ने कहा, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के कारण लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। कार्यालय ने कहा कि यातायात सुरक्षा में आपराधिक कार्रवाई शुरू की गई है। कार्यालय ने कहा कि जांचकर्ताओं का एक समूह घटना की परिस्थितियों का पता लगाने और तत्काल कार्रवाई करने के लिए घटनास्थल पर गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें