Site icon Dainik Savera Times

जापान में जोंगमी तूफान ने मचाई तबाही; 60,000 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित

टोक्यो : उष्णकटिबंधीय तूफान जोंगमी के कारण तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने बुधवार को जापान के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित कर दिया। तूफान की वजह से करीब 60 हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, तूफान का केंद्र मुख्य द्वीप होंशू से दूर था और यह 25 मीटर प्रति सेकंड की अधिकतम निरंतर हवा की गति के साथ उत्तर-पूर्व की ओर ग्रेटर टोक्यो क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा था। एजेंसी ने चेतावनी दी कि प्रशांत तट के कुछ क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ गया है।

सरकारी प्रवक्ता मिनोरू किहारा ने बताया कि इस मौसम का यह छठा चक्रवाती तूफान है, जिसे बाद में उष्णकटिबंधीय तूफान की श्रेणी में रखा गया। इसका केंद्रीय दबाव 980 एचपीए दर्ज किया गया है। दक्षिण-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी जापान के आठ प्रांतों में लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। किहारा ने लोगों से सतर्क रहने और खतरा महसूस होने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की। तूफान के कारण बुधवार सुबह करीब 900 अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें भी रद्द कर दी गईं।

Exit mobile version