Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

UAE Palestinian राज्य के निर्माण के बिना Gaza को समर्थन देने के लिए तैयार नहीं

September 15, 2024

UAE Palestinian राज्य के निर्माण के बिना Gaza को समर्थन देने के लिए तैयार नहीं

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद बिन सुल्तान अल नाहयान ने शनिवार को कहा कि जबतक एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य नहीं बन जाता यूएई संघर्ष की समाप्ति के बाद गाजा पट्टी का समर्थन करने के लिए तैयार नहीं है।

उन्होंने एक्स पर कहा, ‘‘यूएई फिलिस्तीनी राज्य के निर्माण के बिना गाजा युद्ध की समाप्ति के बाद समर्थन करने के लिए तैयार नहीं है।’’ उल्लेखनीय है कि 07 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर गाजा पट्टी की ओर से अभूतपूर्व रॉकेट हमला किया गया। इसके अलावा, हमास के लड़ाकों ने सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ की, सेना और नागरिकों पर गोलीबारी की और कुछ लोगों को बंधक बना लिया। इज़रायली अधिकारियों का के अनुसार इस दौरान लगभग 1,200 लोग मारे गए।

इसके पश्चात, आईडीएफ ने गाजा पट्टी में ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स शुरू किया और एन्क्लेव की पूर्ण नाकाबंदी की घोषणा की। एन्क्लेव के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 07 अक्टूबर से गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 41,180 से ज्यादा हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1947 में ब्रिटेन द्वारा शासित फिलिस्तीन को अरब और यहूदी राज्यों में विभाजित करने के लिए मतदान किया, साथ ही यरूशलेम को एक विशेष अंतरराष्ट्रीय शासन के अंतर्गत रखा गया।

इस विभाजन को मई 1948 में पूरा करना था, जब ब्रिटिश शासनादेश समाप्त होने वाला था, लेकिन केवल इज़रायल राज्य की स्थापना की गई। फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक के क्षेत्रों में अपने स्वतंत्र राज्य की राजनयिक मान्यता चाहते हैं, जिसमें पूर्वी येरुशलम, जिस पर आंशिक रूप से इज़रायल का कब्ज़ा है, और गाजा पट्टी शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें