Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

UK Election Result 2024 : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मानी हार, लेबर पार्टी को भारी बहुमत से मिली जीत

July 5, 2024

UK Election Result 2024 : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मानी हार, लेबर पार्टी को भारी बहुमत से मिली जीत

लंदन : कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने लेबर पार्टी के कीर स्टारमर के सामने आम चुनाव में अपनी हार मान ली है। उन्होंने स्वीकार किया कि यह उनके और उनकी पार्टी के लिए एक ‘कठिन रात’ रही है। हालांकि ऋषि सुनक रिचमंड और नॉर्थहेलर्टन सीट से चुनाव जीत गए हैं। ऋषि सुनक ने भावुक होते हुए कहा, ‘इस कठिन रात में, मैं रिचमंड और नॉर्थलेरटन निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति उनके निरंतर समर्थन के लिए अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं।

लेबर पार्टी ने इस आम चुनाव में जीत हासिल की है। मैंने सर कीर स्टारमर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया है।‘ उन्होंने कहा, ‘आज, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सभी पक्षों की सद्भावना के साथ सत्ता बदल जाएगी। यह ऐसी चीज है जिससे हमें अपने देश की स्थिरता और भविष्य के प्रति विश्वास होना चाहिए। ब्रिटिश लोगों ने आज रात एक गंभीर फैसला सुनाया है। सीखने के लिए बहुत कुछ है और मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं।

इस बीच, कीर स्टारमर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर है। अगले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार स्टारमर ने शुक्रवार को घोषणा की कि यूनाइटेड किंगडम (यूके) बदलाव के लिए तैयार है। ओपिनियन और एग्जिट पोल, दोनों में लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत का अनुमान जताया गया था, जो सही साबित हुआ है। इसके साथ ही ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के 14 साल का शासन भी खत्म हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें