Site icon Dainik Savera Times

ब्रिटेन के सांसद ने लंदन के स्टेशन पर ‘बंगाली’ भाषा में साइनबोर्ड पर जताई आपत्ति, Musk ने किया समर्थन 

लंदन: ब्रिटेन के एक सांसद ने लंदन के व्हाइटचैपल स्टेशन पर बंगाली भाषा में लिखे ‘साइनबोर्ड’ पर आपत्ति जताई और कहा कि यह केवल अंग्रेजी में ही लिखा होना चाहिए। एलन मस्क ने सांसद की बात का समर्थन किया है।

ग्रेट यारमाउथ से सांसद रूपर्ट लोव ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें व्हाइटचैपल स्टेशन पर अंग्रेजी और बंगाली भाषा में लिखा साइनबोर्ड दिखाई दे रहा है। लोव ने रविवार को अपने पोस्ट में कहा,‘‘ यह लंदन है – स्टेशन का नाम अंग्रेजी में होना चाहिए केवल अंग्रेजी में।

सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने लोव के पोस्ट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने उनके विचारों का समर्थन किया, जबकि अन्य ने कहा कि दो भाषाओं में साइनबोर्ड होना ठीक है। मस्क ने भी इस पोस्ट पर टिप्पणी कीं। उन्होंने कहा,‘‘हां’’। पूर्वी लंदन में बांग्लादेशी समुदाय के योगदान को सम्मान देने के लिए 2022 में व्हाइटचैपल स्टेशन पर बंगाली भाषा में साइनबोर्ड लगाया गया था। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में बांग्लादेश के लोग रहते हैं।

ये भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, स्टेटस शेयरिंग में मिलेगा नया प्राइवेसी कंट्रोल, जानिए कैसे

Exit mobile version