Site icon Dainik Savera Times

यूक्रेन व लातविया ने यूक्रेन के यूरोपीय एकीकरण के समर्थनपत्र पर किए हस्ताक्षर

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादिमिर जेलेंस्की और दौरे पर आए लातवियाई समकक्ष एगिल्स लेविट्स ने यूक्रेन के यूरोपीय और यूरो-अटलांटिक एकीकरण के लिए लातविया के समर्थन की पुष्टि करते हुए एक संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को यूक्रेन के पश्चिमी शहर लविवि में दोनों राष्ट्रपतियों की बैठक के दौरान दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए।

बैठक के बाद जेलेंस्की ने घोषणा के महत्व पर प्रकाश डाला और यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और यूरोपीय संघ और नाटो में सदस्यता के लिए लातविया के समर्थन की सराहना की। लेविट्स ने कहा कि उनका देश यूक्रेन के लिए अपना समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि जब तक जरूरत होगी हम मदद मुहैया कराएंगे।दोनों पक्षों ने यूक्रेनी सेना को मजबूत करने के तरीकों, रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की निरंतरता, यूक्रेन के पुनर्निर्माण में लातविया की भागीदारी और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।

Exit mobile version