Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ukraine ने Moscow पर फिर किया ड्रोन हमला, कोई हताहत नहीं

August 23, 2023

Ukraine ने Moscow पर फिर किया ड्रोन हमला, कोई हताहत नहीं

मॉस्कोः रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि रूसी सुरक्षा बलों ने बुधवार तड़के राजधानी मॉस्को और उसके आसपास के क्षेत्रों में यूक्रेन के ड्रोन विमानों को मार गिराया। मंत्रालय ने हालांकि कहा कि इन ड्रोन हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि एक ड्रोन मॉस्को शहर में निर्माणाधीन इमारत में गिरा। उन्होंने बताया कि यह प्रतिष्ठित वाणिज्यिक परिसर पहले भी दो बार ड्रोन की चपेट में आ चुका है।

सोबयानिन के मुताबिक, उक्त घटना में पास की दो इमारतों की कई खिड़कियां टूट गईं, जिसके बाद आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ड्रोन विमानों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम कर दिया गया। रूस ने यूक्रेन पर हमले का आरोप लगाया और कहा कि मॉस्को के मोजाहिद और खिमकी इलाकों में वायु रक्षा प्रणालियों ने दो अन्य ड्रोन को मार गिराया।

रूस की सरकारी मीडिया के अनुसार, घटना के कारण मॉस्को के हवाई अड्डे थोड़ी देर के लिए बंद कर दिए गए, लेकिन अब उन्हें फिर से खोल दिया गया है। रूस की धरती पर हाल के दिनों में ड्रोन हमले काफी बढ़ गए हैं, लेकिन इनसे संपत्ति की बहुत कम क्षति हुई है और कोई हताहत नहीं हुआ है। यूक्रेन ने रूस को ड्रोन से निशाना बनाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें