Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूक्रेन अमेरिका के साथ काम कर रहा है: President Volodymyr Zelenskyy

March 4, 2025

यूक्रेन अमेरिका के साथ काम कर रहा है: President Volodymyr Zelenskyy

President Volodymyr Zelenskyy : डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की की मुलाकात के बाद इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दे कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सोशल मीडिया पर पोस्ट के एक घंटे बाद कहा कि यूक्रेन अमेरिका के साथ काम कर रहा है और शांति के रास्ते पर अमेरिकी समर्थन की उम्मीद करता है, जिसकी ‘‘जितनी जल्दी हो सके’’ आवश्यकता है। इससे पहले सोमवार को ट्रंप ने ज़ेलेंस्की के शब्दों कि यूक्रेन में शांति ‘‘बहुत, बहुत दूर’’ है, को ‘‘सबसे खराब बयान’’ बताया और कहा कि अमेरिका अब इस स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेगा।

ज़ेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ हम भागीदारों के साथ अपना काम जारी रखते हैं। हमने पहले ही बातचीत कर ली है और जल्द ही अन्य कदम उठाए जाने हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम इस युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए अपनी कूटनीति को वास्तव में ठोस बनाने का प्रयास करें। हमें वास्तविक शांति की आवश्यकता है और यूक्रेन के लोग इसे सबसे अधिक चाहते हैं क्योंकि युद्ध हमारे शहरों और कस्बों को बर्बाद कर देता है। हम अपने लोगों को खो देते हैं। हमें युद्ध को रोकने और सुरक्षा की गारंटी देने की आवश्यकता है। हम अमेरिका और हमारे यूरोपीय भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और शांति के मार्ग पर अमेरिकी समर्थन की बहुत उम्मीद करते हैं। जितनी जल्दी हो सके शांति की आवश्यकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें