Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूरोपीय ऊर्जा बाजार में एकीकरण को गहरा करना चाहता है Ukraine : PM Denys Shmyhal

March 16, 2023

यूरोपीय ऊर्जा बाजार में एकीकरण को गहरा करना चाहता है Ukraine : PM Denys Shmyhal

कीवः यूक्रेनी प्रधानमंत्री डेनिस शमीहाल ने कहा कि उनका देश कीव के खिलाफ रूस के चल रहे युद्ध के बीच यूरोपीय ऊर्जा बाजार में एकीकरण को गहरा करने की मांग कर रहा है। निदेशक आटरुर लोर्कोव्स्की के नेतृत्व में ऊर्जा समुदाय सचिवालय के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान शमीहाल ने कहा, कि ‘हम यूरोपीय संघ और यूक्रेनी ऊर्जा बाजारों के एकीकरण में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्युत संचरण प्रणाली ऑपरेटरों के यूरोपीय नेटवर्क में शामिल होने से यूक्रेन को रूसी हमलों के बीच अपनी ऊर्जा सुरक्षा का समर्थन करने में मदद मिलती है। शमीहाल और लोर्कोव्स्की ने यूक्रेन और यूरोपीय संघ की ऊर्जा प्रणालियों को और सिंक्रनाइज करने के कदमों और बिजली निर्यात और आयात की क्षमता बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की हैं। इसके अलावा, यूक्रेनी सरकार और ऊर्जा समुदाय सचिवालय ने युद्धग्रस्त देश के ऊर्जा क्षेत्र के पुनर्निर्माण में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

एनर्जी कम्युनिटी एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो एक एकीकृत पैन-यूरोपीय ऊर्जा बाजार बनाने के लिए यूरोपीय संघ और उसके पड़ोसियों को एक साथ लाता है। यूक्रेन के बिजली ग्रिड को मार्च 2022 में ईएनटीएसओ-ई के साथ सिंक्रोनाइज किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें