Site icon Dainik Savera Times

Ukraine को मिलेंगे 42 एफ-16 लड़ाकू विमान : Volodymyr Zelensky

कीवः यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि पायलटों के प्रशिक्षण के बाद यूक्रेन को कम से कम 42 एफ-16 लड़ाकू विमान मिलेंगे। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने आइंडहोवन में डच सैन्य अड्डे पर नेदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रुते के साथ बैठक के बाद एक टेलीग्राम पोस्ट में लिखा, ‘एफ-16, एक निर्णायक समझौता.. धन्यवाद, नीदरलैंड्स।‘

जेलेंस्की ने कहा, कि एफ-16 लड़ाकू विमान यूक्रेन को अपनी वायु रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेंगे। शनिवार को यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा कि यूक्रेनी पायलटों और सहायक कर्मचारियों के लिए एफ-16 प्रशिक्षण शुरू हो गया है। रेजनिकोव ने कहा, प्रशिक्षण कार्यक्रम कम से कम 6 महीने तक चलेगा।

 

 

Exit mobile version