Site icon Dainik Savera Times

Ukraine चाहता है शांति शिखर सम्मेलन का आयोजन : Dmytro Kuleba

कीवः यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने कहा कि कीव फरवरी के अंत तक यूक्रेन के लिए शांति योजना पर चर्चा के लिए एक शिखर सम्मेलन आयोजित करने पर विचार कर रहा है। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने कुलेबा के हवाले से कहा, कि संयुक्त राष्ट्र इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए सबसे अच्छा मंच हो सकता है।

कुलेबा ने कहा कि उनका मानना है कि रूस शांति वार्ता के लिए तैयार नहीं है, हालांकि मंत्री ने कहा कि युद्ध के मैदान और बातचीत की मेज पर की गई कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप हर युद्ध समाप्त होता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में यूक्रेनी राष्ट्रपति ब्लादिमिर जेलेंस्की की हालिया यात्र पर टिप्पणी करते हुए कुलेबा ने कहा कि वह इसके परिणामों से संतुष्ट हैं। जेलेंस्की ने पिछले महीने इंडोनेशिया में जी20 शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक शांति योजना पेश की हैं।

 

 

Exit mobile version