Site icon Dainik Savera Times

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को: रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के ड्रोन हमले से ईंधन और ऊर्जा सुविधा केन्द्र में आग लग गयी। स्मोलेंस्क क्षेत्र के गवर्नर वासिली अनोखिन ने बुधवार को यह जानकारी दी। गवर्नर ने टेलीग्राम पर कहा, “इस क्षेत्र पर यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोन) ने फिर से हमला किया है।”

उन्होंने कहा कि रूसी आपातकालीन स्थिति मंत्रालय के कर्मचारी साइट पर काम कर रहे हैं और यहां निवासियों को शांत रहने को कहा गया है। रूसी वायु रक्षा बल का हवाई हमलों के खिलाफ जंग जारी है। स्मोलेंस्क और यार्त्सेवो जिलों में नागरिक ईंधन और ऊर्जा सुविधाओं पर आग यूक्रेनी हमले से लगी है।

Exit mobile version