Site icon Dainik Savera Times

यूक्रेन के पश्चिमी साझेदारों ने काला सागर में हमारे नौसैनिक अड्डे पर हमले में किया सहयोग: रूस 

कीव: रूस ने बुधवार को आरोप लगाया कि देश में मिलाए गए क्रीमिया प्रायद्वीप स्थित काला सागर बेड़े के उसके मुख्यालय पर पिछले सप्ताह मिसाइलों से किए गए हमले की योजना यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों ने बनाई थी और उसे अंजाम देने में सहयोग किया था।  रूस के रक्षा मंत्रलय की प्रवक्ता मारिया जाखारोव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमले की योजना पश्चिमी खुफिया एजेंसियों, नाटो के उपग्रहों से ली गई तस्वीरों और टोही विमानों का उपयोग करके पहले से बनाई गई थी और इसे अमेरिकी और ब्रिटिश सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर और उनके समन्वय में अंजाम दिया गया।’’
मॉस्को ने लगातार आरोप लगा रहा है कि अमेरिका और उसके नाटो सहयोगी यूक्रेन को हथियारों की आपूíत करके और उसे खुफिया जानकारी प्रदान करके रूसी प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना में मदद कर रहे हैं और वे प्रभावी ढंग से संघर्ष में शामिल हैं।अपुष्ट खबरों के मुताबिक मुख्यालय पर हमले में ब्रिटेन और फ्रांस द्वारा यूक्रेन को दी गई स्टॉर्म शैडो मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था।  ब्रिटेन के रक्षा मंत्रलय ने तत्काल रूस के आरोपों पर टिप्पणी नहीं की है।  यह आरोप तब आया जब एक वीडियो में दिखाया गया कि बेड़े के कमांडर, एडमिरल विक्टर सोकोलोव, यूक्रेन के दावों के विपरीत अब भी जीवित हैं। इससे पहले यूक्रेन ने बिना ठोस सबूत दिए दावा किया था कि सेवस्तोपोल के बंदरगाह शहर पर शुक्रवार को किए गए हमले में मारे गए 34 अधिकारियों में सोकोलोव भी शामिल थे।
Exit mobile version