Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

यूनेस्को मुख्यालय में आयोजित हुआ यूएन चीनी दिवस समारोह 

संयुक्त राष्ट्र चीनी दिवस समारोह 18 अप्रैल को फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित यूनेस्को मुख्यालय में आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य चीनी भाषा के आकर्षण को प्रदर्शित करना और सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान व आपसी सीख को बढ़ाना है। उस दिन आयोजित थीम वाले मंच पर यूनेस्को स्थित चीनी स्थाई प्रतिनिधि यांग चिन ने भाषण देते हुए कहा कि इस वर्ष के यूएन चीनी भाषा दिवस का विषय “चीनी भाषासभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख का संवर्धन” है, जो भाषा और सांस्कृतिक विविधता की रक्षा करने, सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख को बढ़ावा देने तथा दुनिया में स्थायी शांति बनाए रखने के यूनेस्को के उद्देश्य के अनुरूप है।

समारोह में चीनी उप शिक्षा मंत्री छन च्ये ने वीडियो भाषण देते हुए कहा कि भाषा मानव सभ्यता की वाहक है। संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में, चीनी चीन के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में भाग लेने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह चीन और विभिन्न देशों के बीच मानविकी आदान-प्रदान, सांस्कृतिक एकीकरण, और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाती है। यूनेस्को में संचार के लिए सहायक महानिदेशक तौफ़िक जेलासी ने कहा कि धरती पर सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से एक के रूप में, चीनी न केवल एक भाषा है, बल्कि सोचने के एक अनोखे तरीके का खुलापन, शानदार संस्कृति और लंबे इतिहास की व्याख्या करने का विस्तार, और सदियों की सभ्यता का पता लगाने का जरिया भी है। चीनी भाषा दिवस कार्यक्रम इन माध्यमों के फैलाव को अवसर प्रदान करता है।

फ्रांस में चीनी अध्ययन के गवर्नर जनरल निकोलस ईदी ने कहा कि चीनी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है, और फ्रांस सरकार चीनी शिक्षण को बहुत महत्व देती है। साल 2022 से 2023 तक, फ्रांस में 40 हज़ार से अधिक मध्य विद्यालय के छात्र चीनी सीखते हैं, वर्तमान में फ्रांस में 884 मिडिल स्कूल और 24 प्राइमरी स्कूल चीनी पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। उस दिन आयोजित थीम वाले मंच में यूनेस्को स्थित विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडल, यूनेस्को सचिवालय, फ्रांस और यूरोप के उच्च विद्यालयों के 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान चीनी भाषा दिवस मनाने वाले लघु वीडियो क्लिप चलाए गए, साथ ही सुलेख, चाय प्रदर्शन और चीनी गीत गायन जैसे लाइव प्रदर्शन भी किए गए। बता दें कि साल 2010 में संयुक्त राष्ट्र ने चीनी पंचांग में पारंपरिक चौबीस सौरावधियों में से एक अन्नवृष्टि के दिन, जिसे चीनी भाषा में कूय्वी कहा जाता है, को यूएन चीनी दिवस के रूप में नामित किया। इस वर्ष अन्नवृष्टि का दिन 20 अप्रैल है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version