Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर नए सिरे से विचार किए जाने की जरूरत : Liz Truss

February 24, 2023

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर नए सिरे से विचार किए जाने की जरूरत : Liz Truss

मुंबईः ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर नये सिरे से विचार करने की आवश्यकता पर जोर दिया और विश्व निकाय में भारत की व्यापक भूमिका का समर्थन किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता दी जानी चाहिए तो ट्रस ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें सुरक्षा परिषद पर नये सिरे से विचार करने की आवशय़कता है। अब हम एक ऐसी स्थिति में हैं जहां सुरक्षा परिषद के पांच सदस्यों में से एक नाजायज युद्ध (यूक्रेन में) में शामिल है।’’ उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की व्यापक भूमिका का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का यूक्रेन में युद्ध पर कोई निर्णायक प्रभाव नहीं था।

ट्रस ने कहा, कि ‘हमें लड़ाकू विमान (यूक्रेन के लिए) भेजने की जरूरत है। हमें वहां जल्द ही टैंक भेजने चाहिए। यह युद्ध केवल तभी समाप्त होगा जब यूक्रेन मजबूत होगा।’’ उन्होंने कहा कि यूक्रेन में बलात्कार और यौन हिंसा के ‘‘भयावह अपराध’’ किये गये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें स्वतंत्रता और लोकतंत्र के बारे में मुखर होने की जरूरत है। चीन और रूस जैसे हमारे विरोधी अपने आर्थिक मॉडल को बढ़ावा देने में बहुत आगे हैं। वे लोगों की सोच को प्रभावित करने के लिए आर्थिक सख्ती का भी सहारा लेते हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत की आवाज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते महत्वपूर्ण होने जा रही है। उन्होंने कहा कि वह भारत जैसे सहयोगियों के साथ अधिक व्यापार करने की समर्थक हैं। ट्रस ने कहा कि भारत अगले कुछ वर्षों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं देख रही हूं कि भारत में नया बुनियादी ढांचा बनाया जा रहा है, उद्योग विकसित किए जा रहे हैं और नए निवेश किए जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, कि ‘हमें खुफिया, रक्षा और रक्षा उत्पादन जैसे क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग की आवशय़कता है। भारत निश्चित रूप से रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की स्थिति में है।’’ ट्रस ने कहा कि उनका मानना है कि भारत की चतुभरुज सुरक्षा संवाद (क्वाड) में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस समूह (क्वाड) का पूरी तरह से समर्थन करती हूं।’’ क्वाड में अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें