Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

“शांति की प्रतिध्वनि” कार्यक्रम का यूएन विशेष सत्र न्यूयॉर्क में आयोजित

August 15, 2025

“शांति की प्रतिध्वनि” कार्यक्रम का यूएन विशेष सत्र न्यूयॉर्क में आयोजित

न्यूयॉर्क के समयानुसार, 13 अगस्त की रात को, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी स्थाई प्रतिनिधिमंडल के संयुक्त तत्वावधान में “शांति की प्रतिध्वनि” सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का यूएन विशेष सत्र न्यूयॉर्क में स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया गया।

इस मौके पर, सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग ने वीडियो भाषण दिया। यूएन स्थित चीनी स्थाई प्रतिनिधि फ़ू थ्सोंग, यूएन उप महासचिव मेलिसा फ्लेमिंग, यूएस-चीन एविएशन हेरिटेज फाउंडेशन के अध्यक्ष जेफरी ग्रीन ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर भाषण दिए। इसके साथ ही, इस कार्यक्रम में 30 से अधिक देशों के संयुक्त राष्ट्र के दूतों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के प्रतिनिधियों और “फ्लाइंग टाइगर्स” के दिग्गजों के वंशजों सहित 100 से अधिक अतिथियों ने भाग लिया। तब, सीएमजी की “शांति की प्रतिध्वनि” सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधि का विदेशी विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया है।

यूएन में चीनी स्थाई प्रतिनिधि फ़ू थ्सोंग ने अपने भाषण में कहा कि 80 साल पहले, चीनी जनता ने सोवियत संघ, अमेरिका, अन्य फ़ासीवाद-विरोधी सहयोगियों, तथा अन्य देशों की जनता के साथ मिलकर विश्व फ़ासीवाद-विरोधी युद्ध में महान विजय प्राप्त की थी। पूर्व के मुख्य युद्धक्षेत्र में 14 वर्षों तक चले खूनी संघर्ष में, चीनी जनता ने बहादुरी से लड़ते हुए एकजुट होकर, 3.5 करोड़ हताहतों की कीमत पर जापानी सैन्यवादियों को पराजित किया और विश्व फ़ासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय में निर्णायक योगदान दिया।  

उन्होंने आगे कहा कि 80 साल बाद भी, शांति और विकास का लक्ष्य एक लंबी और कठिन यात्रा बनी हुई है। द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने का हमारा उद्देश्य, संयुक्त राष्ट्र के मूल मिशन पर पुनर्विचार करना, इतिहास से सबक लेते हुए भविष्य की ओर देखना है। एक नए ऐतिहासिक प्रस्थान बिंदु पर खड़े होकर, चीन सभी पक्षों के साथ मिलकर, दृढ़ विश्वास और संयुक्त प्रयासों के साथ-साथ, बेहतर विश्व का निर्माण करने को तैयार है।

वहीं, सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग ने कहा कि इस वर्ष चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ है। इस आयोजन के लिए, सीएमजी ने “फ्लाइंग टाइगर्स” और “द सिंकिंग ऑफ़ द लिस्बन मारू” जैसी उत्कृष्ट चीनी फ़िल्म और टेलीविज़न कृतियाँ प्रस्तुत कीं। हमारा मानना है कि हर कोई इनसे शांति के महत्व को समझ सकता है और शांति की रक्षा करने की ज़िम्मेदारी ले सकता है। 

शन हाईश्योंग ने यह भी कहा कि चाइना मीडिया ग्रुप अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर सहयोग को गहरा करना चाहता है, इसके साथ ही, आधिपत्यवाद के विरोध करने, न्याय को कायम रखने तथा न्याय का अनुसरण करने की चीन की आवाज़ उठाना चाहता है, ताकि एकता के माध्यम से चुनौतियों का सामना किया जा सके और सहयोग के माध्यम से विकास की तलाश की जा सके।

वहीं, यूएन उप महासचिव मेलिसा फ्लेमिंग ने कहा कि 80 वर्षों से, संयुक्त राष्ट्र लगातार संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों का पालन करते हुए सशस्त्र संघर्षों को रोकने, क्षेत्रीय संकटों का समाधान करने और अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। संयुक्त राष्ट्र बहुपक्षवाद का पालन करने और वैश्विक सहयोग एवं विकास को बढ़ावा देने वाले एक ज़िम्मेदार प्रमुख देश के रूप में चीन की छवि की बहुत सराहना करता है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मानवीय सहायता को और बढ़ाने, हाथ मिलाकर जलवायु परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने, विश्व शांति की रक्षा करने और मानव जाति के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम के दिन, सीएमजी ने उच्च-परिभाषा लेजर प्रक्षेपण प्रौद्योगिकी का उपयोग कर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय भवन को पृष्ठभूमि के रूप में रखते हुए, चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की जीत की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में थीम चित्र प्रस्तुत किए। न्यूयॉर्क के मैनहट्टन के रात्रि आकाश में, “इतिहास को याद करें और शांति का आह्वान करें” विषय पर आधारित लघु फिल्म दिखाई दी गई। 

अब तक, “शांति की प्रतिध्वनि” सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के यूएन विशेष सत्र की सम्बंधित रिपोर्ट को 50 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 1,330 विदेशी मुख्यधारा मीडिया आउटलेट्स द्वारा पुनः प्रकाशित और अग्रेषित किया गया, जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी, स्पेन, जापान, दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात, भारत और मलेशिया आदि शामिल हैं।

बताया गया है कि इस कार्यक्रम की श्रृंखला निकट भविष्य में रूस, केन्या, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात, मैक्सिको, ब्रिटेन आदि देशों में आयोजित की जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

ये भी पढ़ें : संसद में हंगामे पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला, बोले- जनता नाराज है, सत्ता में नहीं आ पाएंगे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें