Site icon Dainik Savera Times

ड्रैगन के चीनी चंद्र वर्ष के लिए डाक टिकट जारी करेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन चीनी चंद्र कैलेंडर के जियाचेन वर्ष के लिए एक विशेष स्टाम्प संस्करण – ड्रैगन स्टाम्प संस्करण 19 जनवरी को न्यूयॉर्क में जारी करेगा, ताकि चीनी चंद्र नव वर्ष के आगमन का जश्न मनाया जा सके। ड्रैगन स्टैम्प शीट में 1.50 अमेरिकी डॉलर के अंकित मूल्य वाले 10 स्टैम्प होते हैं।

संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन ने मई 2010 में पहली बार चीनी राशि चिन्ह वाले टिकट जारी किये। 2021 तक 12 राशि चक्र टिकटों का पहला दौर जारी किया गया है। 2024 का ड्रैगन स्टैम्प राशि चक्र टिकटों के दूसरे दौर में तीसरा है।ड्रैगन टिकटों को संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन की वेबसाइट पर अनुकूलित किया जा सकता है। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version