Site icon Dainik Savera Times

अनियंत्रित कार ने पैदल चल रहे कई लोगों को मारी टक्कर, 9 घायल

टोक्योः जापान के दक्षिण-पश्चिमी प्रान्त फुकुओका में मंगलवार को एक कार ने पैदल चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम 9 लोग घायल हो गए। एक समाचार एजेंसी ने प्रीफेुरल पुलिस के हवाले से बताया, कि कार अनियंत्रित होकर सड़क की उल्टी दिशा में चलने लगी और कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घायल हुए 9 लोगों में सात हाई स्कूल के छात्र, एक वयस्क पुरुष और एक ड्राइवर शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। यह दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे जेआर काशी लाइन पर उमी स्टेशन से लगभग 100 मीटर पश्चिम में प्रीफेुरल रोड पर हुई।

आसपास के निवासियों के अनुसार, सड़क का इस्तेमाल हाई स्कूल के लिए आवागमन मार्ग के रूप में होता है, और 7 घायल छात्र फुकुओका प्रीफेुरल उमी कमर्शयिल हाई स्कूल के थे। इस हादसे के बाद स्कूल में क्लासेस रद्द कर दी गई। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के हवाई फुटेज में कार के अगले हिस्से को क्षति दिखाई दी, जो एक दीवार से टकराकर रुक गई। पुलिस के अनुसार, 66 वर्षीय ड्राइवर को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसका चिकित्सा उपचार कराया जा रहा है।

Exit mobile version