Site icon Dainik Savera Times

घाना में अज्ञात बंदूकधारियों ने बसों पर की गोलीबारी, 9 की मौत

अकरा: पश्चिम अफ्रीकी देश घाना के ऊपरी पूर्व क्षेत्र में बसों पर अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह की गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, पुसिगा के जिला मुख्य कार्यकारी जुबेरू अब्दुलाई ने कहा कि लोगों पर उस समय हमला हुआ जब वे ऊपरी पूर्व क्षेत्र के एक अशांत शहरी समुदाय बावकू से पड़ोसी बुर्कनिा फासो के एक बाजार की ओर जा रहे थे।

अब्दुलाई ने कहा, ‘बावकू और उसके आसपास सश हमलों के कारण व्यापारी पुलिस एस्कॉर्ट के साथ एक काफिले में थे, जब अज्ञात बंदूकधारियों ने अचानक पुसिगा के पास बसों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।‘सुरक्षा सेवाओं ने त्वरित प्रतिक्रिया दी और सुरक्षा कड़ी करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Exit mobile version