Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

केंद्रीय मंत्री L. Murugan श्रीलंका की चार दिवसीय यात्र पर जाफना पहुंचे

कोलंबो: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बृहस्पतिवार को जाफना पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि मुरुगन इस दौरान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और देश के अन्य शीर्ष नेताओं से मिलेंगे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार के अनुदान से निíमत जाफना सांस्कृतिक केंद्र को श्रीलंका के लोगों को सर्मिपत करेंगे। इस केंद्र का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2015 में किया था। भारतीय उच्चायोग के अनुसार, जाफना पहुंचने पर केन्द्रीय मंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

उन्होंने जाफना सार्वजनिक पुस्तकालय के भारतीय खंड में डॉक्टर ए. पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि भी दी। उच्चायोग ने बताया कि मुरुगन ने गवर्नर जीवन थियागराज से मुलाकात की और भारत द्वारा जाफना तथा क्षेत्र को विकास साझेदारी में दिए जाने वाले महत्व के रेखांकित किया। बयान के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री ने इस पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति के तहत भारत भविष्य में भी सहयोग करना जारी रखेगा। उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीलंका के लोगों के प्रति भारत की प्रतिबद्धताओं का प्रदर्शन। केन्द्रीय मंत्री मुरुगन ने जाफना में 250 जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन दिया।’’

सरकारी बयान के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री नौ से 12 फरवरी तक इस यात्र के दौरान ऐसे विभिन्न स्थलों का दौरा करेंगे जो श्रीलंका में भारत सरकार की जन-केंद्रित विकास साझेदारी के पैमाने और सीमा को रेखांकित करते हैं। इसके साथ ही वह विभिन्न समूहों/समुदायों के नेताओं और हितधारकों से बातचीत भी करेंगे। जाफना सांस्कृतिक केंद्र भारत-श्रीलंका विकास साझेदारी का एक शानदार उदाहरण है। यह मुख्य रूप से उत्तरी प्रांत के लोगों के लिए सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के उद्देशय़ से एक सुलह परियोजना के रूप में शुरू किया गया था। बयान में कहा गया कि इस अत्याधुनिक केंद्र में कई सुविधाएं शामिल हैं जैसे संग्रहालय, 600 से अधिक लोगों के लिए एक उन्नत थिएटर शैली का सभागार, ग्यारह मंजिला एक शिक्षण टॉवर, एक सार्वजनिक चौक जिसका उपयोग रंगमंच के रूप में भी किया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि मुरुगन यात्र के चौथे दिन, 12 फरवरी को भारत वापसी से पहले राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मिलेंगे।

 

Exit mobile version