Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक सुंदर चीन के निर्माण के लिए महान शक्तियों को एकत्रित करें:शी चिनफिंग

April 3, 2025

एक सुंदर चीन के निर्माण के लिए महान शक्तियों को एकत्रित करें:शी चिनफिंग

Xi Jinping: 3 अप्रैल की सुबह, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने राजधानी पेइचिंग में एक स्वैच्छिक वृक्षारोपण गतिविधि में भाग लेते समय जोर दिया कि वनीकरण पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी क्षेत्रों और विभागों को कार्यकर्ताओं और आम जनता को संगठित करके वनरोपण और हरियाली में सक्रिय रूप से भाग लेने, हरित विकास की अवधारणा का अभ्यास करने और पारिस्थितिक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही एक सुन्दर चीन के निर्माण के लिए महान शक्ति जुटाएं तथा अपनी मातृभूमि को अधिक हरा-भरा और जीवंत बनाएं।

छिंगमिंग त्यौहार करीब है और राजधानी पेइचिंग वसंत के दृश्यों और हल्की हवाओं से भरी हुई है। सुबह करीब 10:30 बजे, सीपीसी और देश के नेता शी चिनफिंग, ली छ्यांग, जाओ लेजी, वांग हुनिंग, छै छी, डिंग श्युएश्यांग, ली शी, हान चेंग आदि कार से फंगथाई जिले में योंगतिंग नदी के तट पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं और जनता के साथ स्वैच्छिक वृक्षारोपण में भाग लिया।

वृक्षारोपण के दौरान शी चिनफिंग ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनसमूह के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत की। उन्होंने कहा कि चीन की वन कवरेज दर अब 25 प्रतिशत से अधिक हो गई है, जो दुनिया के नए हरित क्षेत्र का लगभग 25 प्रतिशत योगदान देती है। पारिस्थितिकी पर्यावरण में निरंतर सुधार हो रहा है और लोग इसे प्रत्यक्षतः और गहराई से महसूस कर रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: रात में मुनक्का खाना क्यों है फायदेमंद? जान लें कारण और सही तरीका 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें