Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

एकजुट होकर संघर्ष करना चीनी जनता का महान ऐतिहासिक कार्य रचने का अनिवार्य रास्ताः शी चिनफिंग

June 30, 2025

एकजुट होकर संघर्ष करना चीनी जनता का महान ऐतिहासिक कार्य रचने का अनिवार्य रास्ताः शी चिनफिंग

इंटरनेशनल डेस्क। 1 जुलाई को प्रकाशित होने वाली सीपीसी केंद्रीय कमेटी की मुख पत्रिका छ्योशी के 13वें अंक में सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग का एक अहम आलेख जारी किया जाएगा, जिसका शीर्षक है ‘एकजुट होकर संघर्ष करना चीनी जनता का महान ऐतिहासिक कार्य रचने का अनिवार्य रास्ता’। इस आलेख में बल दिया गया कि शक्ति एकता से आती है, जबकि सुख संघर्ष से आता है। एकतापूर्ण और संघर्षरत राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल होता है।एकजुट और संघर्षरत पार्टी अपराजित रहती है। चीनी जनता में महान एकतापूर्ण और संघर्ष की भावना है। सीपीसी और चीनी जनता को प्राप्त हुई सभी उपलब्धियां एकजुट होकर संघर्ष का परिणाम हैं। एकजुट होकर संघर्ष करना सीपीसी और चीनी जनता का सबसे स्पष्ट आध्यात्मिक प्रतीक है।

इस आलेख में कहा गया कि नये अभियान में हमें चीनी आधुनिकीकरण से शक्ति एकत्र कर एकतापूर्वक संघर्ष करना चाहिए। चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण समग्र जनता का समान कार्य है और जोखिमों से भरी चुनौती भी है, जिसे कठोर प्रयासों की ज़रूरत है। हमें समग्र जनता की समान हिस्सेदारी, सह निर्माण और समान शेयर पर कायम रहना है।

आलेख में कहा गया कि सुख संघर्ष से प्राप्त किया जाता है। संघर्ष ही एक तरह का सुख है। महज पार्टी के नेतृत्व में पूरे देश की विभिन्न जातियों की जनता एकजुट होकर संघर्ष का साहस करती है और संघर्ष में निपुण हैं, तो हम निश्चय ही रास्ते में सभी कठिनाइयां दूर करेंगे और शक्तिशाली देश के निर्माण तथा महान राष्ट्रीय पुनरोत्थान को निरंतर आगे बढ़ाएंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें