Site icon Dainik Savera Times

एकता और सहयोग महामारी को हराने का सबसे शक्तिशाली हथियार

कोविड-19 महामारी पिछले शताब्दी में मानव जाति के सामने आई सबसे गंभीर वैश्विक आपात सार्वजनिक चिकित्सा घटना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन सालों में पूरी दुनिया में 66 करोड़ पुष्ट मामले आए। महामारी के कारण होने वाली प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष मौतों की संख्या लाखों में है। महामारी से मानव जाति को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा है।

वायरस की राष्ट्रीय सीमा नहीं है, रोग कोई जाति नहीं जानता। मानव जाति पृथ्वी गांव में रहते हैं। हमारा भाग्य एक दूसरे से जुड़ता है। महामारी हमें बताती है कि एकता और सहयोग महामारी को हराने का सबसे शक्तिशाली हथियार है। जब चीन में महामारी की स्थिति सबसे गंभीर थी, तब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने चीन को बड़ा समर्थन किया और सामग्री दान दी। वहीं जब महामारी दुनिया में फैलने लगी, तब चीन ने दुनिया के साथ बिना शर्त महामारी की रोकथाम के अनुभव और उपाय साझा किए। महामारी की रोकथाम में विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन कुछ कमी भी सामने आई। भविष्य में मानव जाति को वैश्विक आपात सार्वजनिक चिकित्सा घटना की रोकथाम की गति तेज करने के साथ सार्वजनिक चिकित्सा शासन व्यवस्था सुधार करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version