Site icon Dainik Savera Times

Joint Military Exercises के लिए दक्षिण कोरिया पहुंचा अमेरिकी विमानवाहक पोत

सियोल: संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए दक्षिण कोरिया पहुंचा अमेरिकी विमानवाहक पोत दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका, उत्तर कोरिया से लगातर मिल रही धमकियों के बीच यह सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। उत्तर कोरिया और रूस के बीच हाल में हुए नए समझौते ने इन देशों की चिताएं बढ़ा दी हैं।

विमानवाहक पोत ‘यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट’ के बुसान पहुंचने से एक दिन पहले दक्षिण कोरिया ने रूस के राजदूत को तलब कर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच हुए एक बड़े समझौते पर आपत्ति जताई थी। अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के रक्षा प्रमुखों ने इस माह की शुरुआत में सिंगापुर में मुलाकात की थी तथा साथ मिलकर ‘फ्रीडम एड्ज’ अभ्यास की घोषणा की थी।

दक्षिण कोरिया की सेना ने फिलहाल इस अभ्यास के बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी है। ‘कैरियर स्ट्राइक ग्रुप नाइन’ के कमांडर रियर एडमिरल क्रिस्टोफर अलेक्जेंडर ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य जहाजों की सामरिक दक्षता को बढ़ाना और देशों की नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बेहतर बनाना है ताकि किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार रहा जा सके।

Exit mobile version