Site icon Dainik Savera Times

अमेरिकी सेना ने लॉकहीड मार्टिन से मल्टीपल लॉन्च रॉकेट का दिया ऑर्डर

वाशिंगटन: लॉकहीड मार्टिन मिसाइल्स एंड फायर कंट्रोल को उन्न्त गाइडेड मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम के लिए अमेरिकी सेना 33 करोड़ डॉलर से अधिक अनुबंध से सम्मानित किया है। रक्षा विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गयी।

शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया, “लॉकहीड मार्टिन मिसाइल्स एंड फायर कंट्रोल [ऑफ़] ग्रैंड प्रेयरी, टेक्सास को गाइडेड मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम के लिए 332,126,764 डॉलर का संशोधन अनुबंध दिया गया।”

रक्षा विभाग ने कहा कि अनुबंध पर काम 20 अक्टूबर, 2027 की अनुमानित समाप्ति तिथि के साथ अगले साढ़े तीन वर्षों में किया जाएगा। रक्षा विभाग ने कहा कि अमेरिकी सेना अनुबंध कमान, रेडस्टोन आर्सेनल, अलबामा अनुबंध पर काम की देखरेख करेगा।

Exit mobile version