Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका ने ड्रग तस्करी को लेकर नाव पर किया हमला, 3 लोगों की गई जान

US Attacks Boat

US Attacks Boat

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी सेना द्वारा एक बार फिर पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करी को लेकर नाव पर हमला किया है, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। यह इस हफ्ते का तीसरा हमला था और इसके साथ ही इन हमलों में मरने वालों का आंकड़ा 200 से ज्यादा हो गया है।

अमेरिकी दक्षिणी कमान ने कहा कि यह कार्रवाई कई महीनों से चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत कैरेबियाई सागर और पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में ड्रग तस्करी करने वाली नावों को निशाना बनाया जाता है, जिस पर अब हमला किया गया है वो नाव भी ड्रग तस्करी में शामिल थी। इसे एक नामित आतंकवादी संगठन संचालित कर रहा था।

 

सेना सोशल मीडिया पर भी हमलों के वीडियो शेयर करती है। हमेशा वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट शेयर किया जाता है लेकिन पहली बार वीडियो रंगीन डाला गया है, जिसमें समुद्र में तैरती एक छोटी नौका दिखाई दे रही है, जिसे निशाना बनाए जाने के बाद भीषण आग लग जाती है।

अमेरिकी दक्षिणी कमान ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- यह हमला उत्तरी अमेरिका में शीर्ष अमेरिकी कमांडर जनरल फ्रांसिस एल. डोनोवन के निर्देश पर हुआ। जनरल डोनोवन ने शुक्रवार को ग्वांतानामो खाड़ी में अमेरिकी नौसैनिक अड्डे के पास क्यूबा के सैन्य नेताओं से मिले थे।

Exit mobile version