Site icon Dainik Savera Times

वांग यी ने अमेरिका-चीन व्यापार परिषद के बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

US China Business Council

US China Business Council

US China Business Council : 30 जुलाई को, सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चीन की राजधानी पेइचिंग में अमेरिका-चीन व्यापार परिषद के बोर्ड के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

वांग यी ने कहा कि अमेरिका के प्रति चीन की नीति हमेशा निरंतरता और स्थिरता बनाए रखती है, और चीन राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और साझी जीत सहयोग के तीन सिद्धांतों के अनुसार चीन-अमेरिका सम्बंधों को संभालेगा और आगे बढ़ाएगा। चीन और अमेरिका को अधिक संचार और परामर्श चैनल स्थापित करने चाहिए, एक-दूसरे को वस्तुनिष्ठ, तर्कसंगत और व्यावहारिक दृष्टिकोण से देखना चाहिए और एक सही रणनीतिक समझ विकसित करनी चाहिए। दोनों को एक-दूसरे के मूल और प्रमुख हितों का सम्मान करना चाहिए और टकराव व संघर्ष को भड़काने से बचना चाहिए।

साथ ही चीन और अमेरिका को सम्मान, समानता और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों पर कायम रहना चाहिए, एकतरफा आधिपत्य से बचना चाहिए, और दोनों देशों और दुनिया के लिए अधिक प्रमुख, व्यावहारिक और सकारात्मक कार्य करने चाहिए। आशा है कि अमेरिकी उद्योग व व्यापार समुदाय चीन के बारे में सही धारणाओं के व्याख्याकार, चीन-अमेरिका जनता के बीच मैत्री के बीज बोने वाले, चीन और अमेरिका के बीच आपसी लाभ और उभय जीत वाले सहयोग के अभ्यासकर्ता के रूप में काम करेगा, और चीन-अमेरिका सम्बंधों और दोनों देशों की जनता के बीच मैत्री के विकास में नया और सकारात्मक योगदान देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version