Site icon Dainik Savera Times

हमास की ओर से बंधक बनाई गई अमेरिकी नागरिक मां-बेटी को रिहा किया: इजराइल खान 

यूनिस:  हमास के उग्रवादियों ने शुक्रवार को दो अमेरिकियों – एक महिला और उसकी किशोरी बेटी – को रिहा कर दिया। इजराइल की सरकार ने यह जानकारी दी।इजराइल सरकार के मुताबिक दो सप्ताह पहले हमास ने दक्षिण इजराइल पर हमला कर दोनों को बंधक बना लिया था और गाजा ले गए थे। हमास द्वारा बंधक बनाई गई मां-बेटी के पास इजराइली नागरिकता भी है और दोनों पहले बंधक हैं जिन्हें हमास ने रिहा किया है। अब भी 200 से अधिक लोगों को हमास ने बंधक बनाकर रखा है। हमास ने कहा कि वह मानवीय कारणों से कतर सरकार के साथ एक समझौते के तहत उन्हें रिहा कर रहा है।
Exit mobile version