Site icon Dainik Savera Times

US Congress ने समलैंगिक विवाह विधेयक किया पारित

अमेरिकी कांग्रेस ने समलैंगिक विवाह विधेयक को पारित कर इसे राष्ट्रपति जो बाइडेन के हस्ताक्षर के लिए व्हाइट हाउस भेज दिया है। सीनेट में पारित होने के एक सप्ताह बाद प्रतिनिधि सभा ने गुरुवार को 258-169-1 मत से विवाह अधिनियम को पारित कर दिया है। विधेयक पर हुए मतदान के दौरान सीनेट डेमोक्रेटिक कॉकस के सभी सदस्यों और 12 रिपब्लिकन्स ने इसके पक्ष में मतदान किया। सुप्रीम कोर्ट के रूढ़िवादी न्यायधीश के संकेत के बाद इस वर्ष गर्मियों में विधेयक पेश किया गया था।

Exit mobile version