Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नये कोविड-19 टीकों को दी मंजूरी

August 23, 2024

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नये कोविड-19 टीकों को दी मंजूरी

लॉस एंजिल्स: अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने वर्तमान में प्रसारित वेरिएंट के खिलाफ बेहतर सुरक्षा के लिए नये एमआरएनए कोविड ​​​​-19 टीकों के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे दी है। एफडीए ने गुरुवार को कहा कि नये टीके ओमिक्रॉन वेरिएंट केपी.2 स्ट्रेन को निशाना बनाएंगे।

एफडीए सेंटर फॉर बायोलॉजिक्स इवैल्यूएशन एंड रिसर्च के निदेशक पीटर मार्क्स ने कहा, “वायरस के पिछले संपर्क और पूर्व टीकाकरण से आबादी की घटती प्रतिरक्षा को देखते हुए, हम उन लोगों को दृढ़ता से प्रोत्साहित करते हैं जो वर्तमान में प्रसारित वेरिएंट के खिलाफ बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक नये कोविड ​​​​-19 वैक्सीन की डोज लेने पर विचार करने के लिए पात्र हैं।”

एफडीए की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, “नये एमआरएनए कोविड ​​​​-19 टीकों में कॉमिरनाटी और स्पाइकवैक्स शामिल हैं, जो 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए अधिकृत हैं, वहीं मॉडर्ना कोविड ​​​​-19 वैक्सीन तथा फाइजर-बायोएनटेक कोविड ​​​​-19 वैक्सीन दोनों आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकृत हैं और छह महीने से 11 साल की उम्र के बच्चों के लिए उपयोग में लाये जा सकते हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें