Site icon Dainik Savera Times

US Forest Fire: अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग, 1200 लोगों को किया गया रेस्क्यू

लॉस एंजिल्स : आग के कारण सैकड़ों लोग अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। आपको बता दे कि लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग अब कैलिफोर्निया तक फैल चुकी है। आग कितनी भीषण है कि इस बार आग में बड़ी संख्या में जीव-जंतुओं के मारे जाने की संभावना है। वही अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में जंगल में लगी आग तेजी से फैल रही है।

इसने 12,200 एकड़ से अधिक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसके कारण कम से कम 1,200 लोगों को एक लोकप्रिय मनोरंजन स्थल से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। कैलिफोर्निया वानिकी एवं अग्नि सुरक्षा विभाग (कैल फायर) के हवाले से बताया कि तेज हवाओं के कारण लॉस एंजिल्स से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर में गोर्मन में शनिवार दोपहर आग लगी थी। रविवार दोपहर तक आग पर दो प्रतिशत काबू पा लिया गया था।

इसने अब तक दो संरचनाओं को नुकसान पहुंचाया है। कैल फायर ने रविवार को एक अपडेट में चेतावनी दी कि ‘सप्ताहांत तक तापमान में थोड़ी वृद्धि और आर्द्रता कम रहने की उम्मीद है। उसने स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने और आग की दिशा में बदलाव होने पर वहां से हटने के लिए तैयार रहने की अपील की। साउथ कोस्ट एयर क्वालिटी मैनेजमेंट डिस्ट्रिक्ट ने एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें धुएं से प्रभावित क्षेत्र के निवासियों से आग्रह किया गया कि वे घर के अंदर रहें या वैकल्पिक आश्रय की तलाश करें।

Exit mobile version