Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीका ने ईरान को तेल बेचने की छूट दी, ईरान ने कहा- कोई तेल नहीं

March 22, 2026

अमरीका ने ईरान को तेल बेचने की छूट दी, ईरान ने कहा- कोई तेल नहीं

तेहरान : अमरीका ने प्रतिबंधों में अस्थायी ढील देते हुए ईरान को उस कच्चे तेल को बेचने की अनुमति दी है, जो उसने अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में जमा कर रखा है, लेकिन ईरान के कहा है कि उसके पास अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में कोई तेल नहीं है। तेल बाजार में बढ़ती कीमतों को शांत करने के उद्धेश्य से, ट्रम्प प्रशासन ने ईरान को लगभग 14 करोड़ बैरल कच्चा तेल बेचने के लिए अस्थायी छूट दी है। हालांकि, ईरानी तेल मंत्रलय के प्रवक्ता समन घौदौसी के हवाले से कहा कि वर्तमान में ईरान के पास पानी में कोई कच्चा तेल नहीं बचा है और अन्य अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए कोई अधिशेष नहीं है।

उन्होंने कहा कि अमरीकी वित्त मंत्री की टिप्पणी का उद्देश्य बाजार की धारणा को प्रभावित करना था। यह लगभग 2 सप्ताह में दूसरी बार है जब अमरीका ने अस्थायी रूप से प्रतिबंधों में ढील दी है। इसने पहले रूसी तेल पर प्रतिबंधों में ढील दी थी। ईरान का एक्शन तेज, ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच खाड़ी देशों ने तैनात किए एयर डिफैंस सिस्टम : ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने खाड़ी क्षेत्र और उसके बाहर अमरीका और इसराइल के खिलाफ अपने हमलों को और तेज कर दिया है। आईआरजीसी के अनुसार, अमरीका-इसराइल के खिलाफ जवाबी हमलों के 70वें राउंड में 55 से ज्यादा जगहों को निशाना बनाया।

आईआरजीसी ने बताया कि हमलों की नई लहर की वजह से टारगेटेड इलाकों में तेज धमाके, आग के गुबार और धुएं के गुबार उठे। सऊदी अरब, कुवैत और इसराइल समेत खाड़ी क्षेत्र के कई देशों ने शनिवार सुबह ड्रोन और मिसाइलों से होने वाले हमलों को रोकने के लिए एयर डिफैंस सिस्टम तैनात करने की खबर दी। इसके अलावा हिज्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने एक ही दिन में, चाहे लेबनान में हो या उत्तरी इसराइल में, आईडीएफ के ऊपर 55 अलग-अलग हमले किए। हिज्बुल्लाह ने इसराइल के खिलाफ अपने इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा हमले किए हैं, हालांकि इसराइली डिफैंस फोर्स ने भी लेबनान में अलग-अलग हिस्सों में हमले तेज कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें