Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी सदन ने इजरायल को हथियार हस्तांतरण पर रोक को हटाने की मांग वाला विधेयक पारित किया

May 17, 2024

अमेरिकी सदन ने इजरायल को हथियार हस्तांतरण पर रोक को हटाने की मांग वाला विधेयक पारित किया

वाशिंगटन: रिपब्लिकन-नियंत्रित अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने गुरुवार को इजरायल को हथियार हस्तांतरण पर रोक को हटाने की मांग करने वाला एक विधेयक पारित किया। अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन ने इज़रायल सिक्योरिटी असिस्टेंस सपोर्ट एक्ट नामक विधेयक को 224-187 वोटों से पारित किया।

प्रतिनिधि सभा ने श्री बाइडेन के हालिया फैसले के जवाब में इस सप्ताह इस विधेयक के साथ आगे बढ़ने की योजना बनाई। श्री बाइडेन ने इजरायल को बमों की एक खेप (3,500 की संख्या और उनमें से कुछ का वजन 2,000 पाउंड तक) को इस डर से रोक दिया था कि इन्हें दक्षिणी गाजा शहर राफा में इजरायल के प्रत्याशित बड़े सैन्य अभियान के दौरान गिराया जायेगा, जहां लगभग 14 लाख नागरिक शरण लिए हुए हैं।

प्रशासन ने अपनी ओर से मंगलवार को एक नीति वक्तव्य जारी किया जिसमें कहा गया कि यदि विधेयक उनके पास आता है तो श्री बाइडेन वीटो कर देंगे। बयान में कहा गया है “यह बिल प्रभावी विदेश नीति को क्रियान्वित करने की राष्ट्रपति की क्षमता को कमजोर कर देगा” एवं “इजरायल के प्रति प्रशासन के दृष्टिकोण को जानबूझकर विकृत करने के लिए यह एक गलत प्रतिक्रिया है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें