Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रंप का ऐलान: ईरान के साथ डील पूरी, होर्मुज से हटेगी अमेरिकी नाकेबंदी

June 15, 2026

ट्रंप का ऐलान: ईरान के साथ डील पूरी, होर्मुज से हटेगी अमेरिकी नाकेबंदी

US Iran deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि यूएस और ईरान ने एक डील पूरी कर ली है। इस डील के तहत होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुल जाएगा और अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी खत्म हो जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे महीनों की लड़ाई के बाद एक बड़ी कामयाबी बताया। इस लड़ाई की वजह से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर काफी बुरा असर पड़ा और एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का डर पैदा कर दिया था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई!”

ऊर्जा की कीमतों में उतार-चढ़ाव
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब दुनिया का ध्यान होर्मुज स्ट्रेट पर था, जिससे दुनिया के समुद्री तेल व्यापार का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है। होर्मुज स्ट्रेट कई महीनों से वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव का केंद्र रहा है। शिपिंग में रुकावटों की वजह से दुनिया भर में ऊर्जा की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- CM विजय का होगा तलाक? मामले में सुनवाई आज

 

टोल फ्री खुलेगा होर्मुज
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग को फिर से खोलने और अमेरिकी नाकेबंदी को हटाने की मंजूरी दे रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मैं होर्मुज स्ट्रेट को टोल फ्री खोलने की पूरी मंजूरी देता हूं। इसके साथ ही, अमेरिका नेवल ब्लॉकेड को तुरंत हटाने जा रहा है। दुनिया भर के जहाजों, अपने इंजन चालू करो। तेल का प्रवाह शुरू होने दो।”

ट्रंप ने अपनी तारीफ में पढ़े कसीदे
एक दूसरे पोस्ट में, ट्रंप ने इस समझौते को एक ऐतिहासिक डिप्लोमैटिक कामयाबी बताया। उन्होंने लिखा, “यह महान समझौता पूरे इलाके में शांति और सुरक्षा लाएगी। कई राष्ट्रपतियों ने ईरान के साथ शांति बनाने की कोशिश की और मेरे सामने सभी विफल हो गए। इलाके के नेताओं को पहली बार ऐसा राष्ट्रपति मिला है जो उन्हें असली शांति पाने में मदद कर सकता है। शुक्रवार को समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद समुद्री बारूदी सुरंगों को हटा स्ट्रेट को खोले जाने के बाद, क्षेत्र और पूरी दुनिया के लिए दोनों दिशाओं में फिर से तेल का प्रवाह शुरू हो जाएगा!”

समझौते की डिटेल्स नहीं आई सामने
हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने समझौते की डिटेल्स नहीं बताईं और न ही व्हाइट हाउस की तरफ से डील से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी साझा की गई है। व्हाइट हाउस की पोस्ट में उन प्रमुख मुद्दों का जिक्र नहीं किया गया, जो लंबे समय से वाशिंगटन और तेहरान के बीच मतभेदों की वजह बने हुए हैं। इनमें ईरान का परमाणु कार्यक्रम और उस पर अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंध जैसे संवेदनशील विषय शामिल हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें