Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका और इजरायल में ठनी! समझौते को लेकर इजरायली नेताओं ने की आलोचना

US Iran deal

US Iran deal

US Iran deal: इजरायल के नेता अमेर‍िका और ईरान के बीच हुए समझौते के पक्ष में नहीं द‍िख रहे हैं। इजरायली नेताओं ने ईरान के साथ अमेरि‍का के समझौते की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि यह समझौता सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों को पूरी तरह हल नहीं करता, जबकि वॉशिंगटन इसे एक बड़ी कूटनीतिक सफलता बता रहा है।

यह आलोचना ऐसे समय में सामने आई है, जब समझौते की पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है और दुनिया के नेता इस हफ्ते फ्रांस में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में इसके असर पर चर्चा करने की तैयारी कर रहे हैं।

परमाणु कार्यक्रम पर इजरायल ने जताई चिंता
एक अमेरिकी समाचार पत्र के मुताबिक, इस समझौते को लेकर इजरायल के लगभग सभी राजनीतिक दलों में चिंता है। अधिकारियों को डर है कि इससे ईरान की सरकार और उसके परमाणु कार्यक्रम का कुछ हिस्सा जस का तस बना रह सकता है।

ये भी पढ़ें- अगले 72 घंटे अहम, 19 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी

 

इजरायली अधिकारियों ने जताई चिंता
रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली अधिकारियों की खास चिंता यह है कि समझौते में कई विवादित मुद्दों पर फैसला आगे के लिए टाल दिया गया है। इनमें ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम के भंडार का भविष्य और उसके परमाणु कार्यक्रम पर लंबे समय तक लागू रहने वाली पाबंदियां शामिल हैं।

ट्रंप ने नेतन्याहू को बताया मुश्किल व्यक्ति
इस मुद्दे ने ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच नए मतभेद भी सामने ला दिए हैं। दोनों नेताओं के बीच अब तक काफी करीबी संबंध रहे हैं। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने नेतन्याहू को ‘काफी मुश्किल व्यक्ति’ बताया और कहा कि कुछ मौकों पर इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों ने ईरान के साथ चल रही बातचीत को और जटिल बना दिया था।

ये भी पढ़ें- Today Horoscope 16 June 2026: आज मंगलवार के दिन किन राशियों पर बरसेगी ‘हनुमान जी’ की कृपा? पढ़ें राशिफल

सैन्य और आर्थिक दबाव बनाए रखने की मांग
अमेरिकी समाचार पत्र के अनुसार, कुछ इजरायली नेताओं ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि उसने ईरान से मजबूत और स्पष्ट गारंटी लिए बिना ही समझौते की दिशा में बहुत तेजी दिखाई। कुछ नेताओं ने यह भी सवाल उठाया कि क्या ईरान भविष्य में अपने वादों का पालन करेगा या नहीं। उन्होंने ईरान पर सैन्य और आर्थिक दबाव बनाए रखने की मांग की।

समझौते से क्षेत्र की सुरक्षा होगी बेहतर
ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार की सैन्य कार्रवाई और नौसैनिक नाकाबंदी की वजह से ही ईरान दोबारा बातचीत की मेज पर आया। उनका दावा था कि इस समझौते से क्षेत्र की सुरक्षा बेहतर होगी।

Exit mobile version