US Iran tensions: अपाचे हेलीकॉप्टर घटना के बाद अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमले शुरू कर दिए हैं। ये हमले एक दिन पहले ईरान के हवाई हमले में अमेरिकी हेलीकॉप्टर अपाचे के मार गिराए जाने के बाद शुरू हुए। यह जानकारी यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दी।
U.S. Central Command (CENTCOM) forces began launching self-defense strikes against Iran at 5 p.m. ET today at the Commander in Chief’s direction, in response to yesterday’s downing of a U.S. Army Apache helicopter. The mission is a proportional response to unjustified Iranian…
— U.S. Central Command (@CENTCOM) June 9, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन शुरू होने के बाद कहा कि ये हमले ‘बहुत जबरदस्त और बहुत ताकतवर’ थे। सेंटकॉम के मुताबिक, राष्ट्रपति के आदेश पर ये हमले शाम पांच बजे (अमेरिकी पूर्वी समय) यानी 21:00 जीएमटी पर शुरू किए गए।
ये भी पढ़ें- अमेरिकी सैन्य अपाचे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर लगाए आरोप
एक न्यूज़ एजेंसी ने ईरानी मीडिया के हवाले से बताया कि अमेरिका की घोषणा के बाद बुधवार तड़के दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास, केशम द्वीप, सिरिक काउंटी और जास्क काउंटी में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं और एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि सीरिक, केशम द्वीप और दक्षिणी शहर मीनाब में छह धमाकों की आवाजें सुनी गईं। एजेंसी के अनुसार, इन इलाकों पर अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने हमला किया।
गश्त कर रहा था हेलीकॉप्टर
इससे पहले मंगलवार को ट्रंप ने आरोप लगाया था कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी सेना के एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है और अमेरिका इसका जवाब देगा। उन्होंने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में लिखा, “मुझे अभी जानकारी मिली है कि कल रात ईरानियों ने हमारे बेहद उन्नत अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया, जबकि वह होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर गश्त कर रहा था।”

हमले का जवाब देना अमेरिका के लिए जरूरी: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने यह भी कहा, “फिर भी, इस हमले का जवाब देना अमेरिका के लिए जरूरी है।” हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, लेकिन दोनों चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया।
ईरान को जवाब देने को तैयार इजरायली सेना
स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। इसकी पुष्टि इजरायली सेना के प्रमुख एयाल जमीर ने देश के उत्तरी हिस्से में एक सैन्य अभ्यास के दौरान की। उन्होंने कहा कि हाल ही में ईरान पर किए गए हमले ‘एक कहीं बड़े और ज्यादा ताकतवर हमले की तैयारी भर हैं।’ जमीर ने कहा कि इजरायली रक्षा बल (IDF) जरूरत पड़ने पर फिर से कार्रवाई करने और ईरान को एक और कड़ा तथा व्यापक झटका देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इजरायली सेना ने दोबारा अभियान शुरू करने के लिए पूरी तैयारी और सतर्कता बनाए रखी है।
क्षेत्र में बढ़ा तनाव
अमेरिकी हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इजरायल ने मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में भी हमले फिर से शुरू कर दिए। पिछले कई दिनों से इजरायल और ईरान के बीच जवाबी हमलों का सिलसिला चल रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...