Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा- खत्म हो जाएगा ईरान का अस्तित्व

June 28, 2026

ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा- खत्म हो जाएगा ईरान का अस्तित्व

US Iran tensions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सैन्य कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों के साथ-साथ तटीय रडार साइटों को निशाना बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी
अपने पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स के एयरक्राफ्ट ने अभी-अभी सीज फायर एग्रीमेंट को तोड़ने के लिए ईरानी मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज जगहों, और कोस्टल रडार साइट्स पर हमला किया! एक समय ऐसा आ सकता है जब हम समझदारी से काम नहीं ले पाएंगे और हमें उस काम को मिलिट्री से पूरा करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसे हमने बहुत कामयाबी से शुरू किया था। अगर ऐसा हुआ, तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान नहीं रहेगा!”

शांति समझौते के बाद फिर बढ़ा तनाव
मिडिल ईस्ट में करीब दो सप्ताह पहले हुए शांति समझौते के बाद क्षेत्र में हालात सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास एक तेल टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के बाद तनाव फिर से बढ़ गया है। इसके बाद अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर सैन्य कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें- आज का मौसम: दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, कई राज्यों में दस्तक देगा मानसून

 

अमेरिका ने कार्रवाई की बताई वजह
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरान ने दूसरी बार सीजफायर समझौते का उल्लंघन किया, जिसके बाद यह सैन्य कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को ईरान ने कार्गो शिप ‘M/V Ever Lovely’ को निशाना बनाया था। इसके जवाब में अमेरिका ने शुक्रवार को एयरस्ट्राइक की।

इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे। शनिवार सुबह ईरानी सेना ने पनामा के ध्वज वाले तेल टैंकर ‘M/T Kiku’ पर आत्मघाती ड्रोन से हमला किया। बताया गया है कि इस टैंकर में 20 लाख बैरल से अधिक कच्चा तेल मौजूद था।

मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर दोबारा हमला
ट्रंप के सीधे निर्देश पर अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन स्टोरेज और तटीय रडार साइटों पर दोबारा हमले किए। वहीं, ईरान के सिरिक द्वीप और केश्म द्वीप के एक गांव में भीषण विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने की जानकारी सामने आई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें