Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका का ईरान के लारक द्वीप पर भीषण हमला, बढ़ा तनाव

US Iran war: अमेरिकी सेना ने ईरान के लारक द्वीप पर मौजूद दो लॉन्चरों को निशाना बनाया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने यह जानकारी दी। हॉकिन्स ने कहा, “इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के जवानों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगों के साथ रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी करते हुए देखा गया था।”

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना क्षेत्र पर करीबी नजर बनाए हुए है और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रखने के लिए तैयार है। लारक द्वीप ईरान के बंदर अब्बास तट के पास स्थित एक छोटा द्वीप है। यह केश्म द्वीप के पूर्व और होर्मुज द्वीप के दक्षिण में स्थित है।

ये भी पढ़ें- Ankit Baliyan murder case: पुलिस ने 2 शूटरों का किया एनकाउंटर, दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल

 

अमेरिकी हमले में मारे गए सैन्यकर्मी
एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, वहीं, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि रविवार रात होर्मोजगान प्रांत के लारक द्वीप पर हुए ‘अमेरिका-इजरायल’ हमले में कई सैन्यकर्मी और आम नागरिक मारे गए या घायल हुए हैं।

ईरान करेगा पलटवार
IRGC ने अपने आधिकारिक समाचार मंच सेपाह न्यूज पर जारी बयान में कहा कि इस हमले का जवाब दिया जाएगा और ‘हमलावर को इसकी सजा मिलेगी।’ ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ने अनौपचारिक रिपोर्टों के हवाले से बताया कि इस कथित अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है और दो अन्य घायल हुए हैं।

एक अन्य समाचार एजेंसी ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरानी बलों को होर्मुज स्‍ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी करते हुए देखने के बाद यह कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें- Today weather 31 Aug 2026: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम

लॉन्चरों को बनाया गया निशाना
अधिकारी ने बताया कि इस दौरान ईरान के दो लॉन्चरों को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों से समुद्री सुरंगों को हटाने का काम पूरा कर लिया था। यह घटना एक महीने से अधिक समय बाद ईरानी ठिकानों पर अमेरिका की पहली सैन्य कार्रवाई है।

ट्रंप ने दी थी चेतावनी
बता दें की इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्‍ट्रेट के मुख्य समुद्री मार्ग से सुरंगों को हटाने की कार्रवाई के बाद तेहरान को कड़ी चेतावनी दी थी। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “जो भी जहाज या नाव नई बारूदी सुरंगें बिछाने में शामिल होगी, उसे तुरंत और व्यवस्थित तरीके से नष्ट कर दिया जाएगा।” उन्होंने कहा, “बारूदी सुरंगें बिछाने के खिलाफ हमारी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पूरी तरह लागू है।”

Exit mobile version