Site icon Dainik Savera Times

US Iran war: “हथियार डाल दें या फिर मौत का सामना करें”, ट्रंप की ‘खामेनेई’ को सख्त चेतावनी

US Iran war

US Iran war

US Iran war: मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर तेहरान समेत कई संवेदनशील ठिकानों पर व्यापक हवाई हमला किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ऑपरेशन में अमेरिकी F-22 रैप्टर फाइटर जेट शामिल थे और राजधानी तेहरान में लगभग 30 स्थानों को निशाना बनाया गया। हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने हमले के बाद बयान जारी करते हुए कहा कि “ईरान को कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे।” उन्होंने दावा किया कि “ऑपरेशन मिडनाइट हैमर” के तहत फोर्दो और इस्फहान सहित परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया। ट्रंप ने कहा कि यह कार्रवाई आखिरी विकल्प था, क्योंकि ईरान ने अमेरिकी प्रस्तावों को ठुकरा दिया था। अली खामेनेई या तो हथियार डाल दें या फिर मौत का सामना करें।

ईरान की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी गई है। क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और वैश्विक समुदाय स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Exit mobile version