Dainik Savera Times

ट्रंप ने खुद के नाम पर रखा Strait of Hormuz का नाम, अमेरिकी राष्ट्रपति के सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल

strait of trump

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह एक सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसे उन्होंने री-शेयर किया। उस पोस्ट में मशहूर Strait of Hormuz को ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ के नाम से दिखाया गया। इसको लेकर विवाद खड़ा हो सकता है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है और इसका नाम बदलने जैसी बात संवेदनशील मानी जाती है।

क्यों अहम है होर्मुज जलडमरूमध्य?

होर्मुज जलडमरूमध्य Iran और Gulf of Oman के बीच स्थित है। यह समुद्री रास्ता वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। दुनिया का लगभग 20 से 30 प्रतिशत कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस इसी मार्ग से होकर गुजरता है। इसलिए इसे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की ‘लाइफलाइन’ भी कहा जाता है।

strait of trump
 

ये भी पढ़ें: नेपाल एयरलाइंस ने भारत से मांगी माफी, मैप में जम्मू-कश्मीर को दिखाया था पाकिस्तान का हिस्सा

मौजूदा तनाव और असर

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण यह इलाका इन दिनों सुर्खियों में है। खासकर Iran, United States और Israel के बीच टकराव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। खबरों के अनुसार, ईरान ने इस जलडमरूमध्य को बंद करने की कोशिश की, जिससे तेल सप्लाई प्रभावित हुई। इसके जवाब में अमेरिका की ओर से भी कड़े कदम उठाए गए, जिससे इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ। इसका सीधा असर वैश्विक बाजारों पर पड़ा और कई देशों में तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली।

दुनिया पर क्या असर पड़ सकता है?

होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी भी तरह की रुकावट का असर सिर्फ क्षेत्रीय नहीं, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ता है। भारत जैसे देशों उन्हें भी इसका सीधा असर झेलना पड़ सकता है, जो तेल आयात पर निर्भर हैं। अगर यह संकट लंबा चलता है, तो महंगाई और आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें: शादी के 10 साल पूरे, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने यूं जताया एक-दूजे के लिए प्यार

Exit mobile version