इंटरनेशनल डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में सेंध लगने का मामला सामने आया है। ट्रंप और फर्स्ट लेडी वीकेंड पर न्यू जर्सी के बेडमिंस्टर स्थित निजी गोल्फ कोर्स में मौजूद थे। इसी दौरान उनकी सुरक्षा में सेंध लगने का पता एजेंसियों को लगा। मामला शनिवार (5 जुलाई) का है, जब एक पब्लिक प्लेन ने अस्थायी उड़ान प्रतिबंध (TFR) के निर्देशों की अवमानना की।
इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं। बाद में उत्तर अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) से एक लड़ाकू विमान ने एक्शन लिया और दूसरे विमान को इंटरसेप्ट कर लिया। यह घटना दिन के 2 बजकर 39 मिनट की बताई जा रही है। बता दें कि नागरिक विमान प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस चुका था। फाइटर जेट ने इसके पायलट का ध्यान अपनी ओर खींचा और सुरक्षित तौर पर दूसरे विमान को वहां से सेफ निकाल लिया गया।
फाइटर जेट ने इस समय जो रणनीति अपनाई, उसे हेडबट कहा जाता है। हैरानी की बात यह है कि एक ही दिन में टीएफआर उल्लंघन की यह 5वीं घटना थी, इससे पहले जो 4 घटनाएं हो चुकी थीं, उसको लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां लगातार मंथन कर रही हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से भी निर्देश जारी किए गए हैं।
बता दें कि अमेरिकी वायुसेना की ओर से अपने सभी पायलटों के लिए पहले ही FAA द्वारा जारी NOTAMs (Notice to Air Missions) जारी किया जा चुका है। सभी पायलटों को इसे पढ़ने और तमाम निर्देशों का पालन करने की भी सख्त हिदायत दी जा चुकी है। यूएस एयरफोर्स ने साफ किया है कि किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कोई बहाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपको एडवाइजरी का पालन करना ही होगा। NOTAMs 1353, 1358, 2246 और 2247 को अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही उड़ान भरना सुनिश्चित करें। TFR की उल्लंघना की स्थिति में कैसे कार्रवाई की जाती है, इसको लेकर भी NORAD द्वारा एक वीडियो जारी किया जाता है। इस वीडियो लिंक के जरिए तमाम निर्देशों को अच्छी तरह समझा जा सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...