Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वांग यी से मुलाकात की

October 28, 2023

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वांग यी से मुलाकात की

स्थानीय समयानुसार 27 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

वांग यी ने सबसे पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की शुभकामनाएं राष्ट्रपति बाइडेन तक पहुंचाईं। उन्होंने कहा कि इस बार की यात्रा का उद्देश्य अमेरिका के साथ आदान-प्रदान करना, दोनों देशों के राष्ट्रपतियों द्वारा पहुंची महत्वपूर्ण सहमति को लागू करना, गिरावट को रोकने और स्थिर करने के लिए चीन-अमेरिका संबंधों को बढ़ावा देना, और जल्द से जल्द स्वस्थ और स्थिर विकास के ट्रैक पर लौटाना है।

वांग यी ने कहा कि एक-चीन सिद्धांत और तीन चीन-अमेरिका संयुक्त विज्ञप्तियां दोनों देशों के बीच संबंधों के लिए सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक आधार हैं, जिसकी रक्षा करने और हस्तक्षेप को खत्म करने की आवश्यकता है। चीन को आशा है कि अमेरिका स्थिरता पर महत्व देगा और चीन-अमेरिका संबंधों का सुधार कर पाएगा।

वांग यी के अनुसार हमें दुनिया, इतिहास और लोगों के प्रति जिम्मेदार तरीके से कार्य करना चाहिए और चीन-अमेरिका संबंधों को वास्तव में स्थिर करने के लिए राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और समान जीत वाले सहयोग के तीन सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। यह न केवल दोनों देशों और दोनों देशों के लोगों के बुनियादी हितों से मेल खाता है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आम प्रतीक्षा भी है।

बाइडेन ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग को शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने चीन के साथ संबंधों के प्रति अमेरिका के रूख पर प्रकाश डाला, और कहा कि अमेरिका चीन के साथ संचार बनाए रखने और वैश्विक चुनौतियों का संयुक्त रूप से मुकाबला करने के लिए तैयार है।

यात्रा के दौरान वांग यी ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ भी दो दौर की वार्ता की और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के अमेरिकी राष्ट्रपति के सहायक जेक सुलिवन के साथ रणनीतिक आदान-प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें