Site icon Dainik Savera Times

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावः पार्टी उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल हुए Vivek Ramaswamy

वाशिंगटनः भारतीय-अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की है। इसके साथ ही वह निक्की हेली के बाद रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल दूसरे भारतीय-अमेरिकी नेता बन गए हैं। रामास्वामी (37) के माता-पिता केरल से आकर अमेरिका में बस गए थे। उन्होंने ओहियो में एक विद्युत संयंत्र में काम किया।

रामास्वामी ने एक प्राइम टाइम शो में सीधे प्रसारित साक्षात्कार के दौरान दौड़ में शामिल होने की घोषणा की हैं। वह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी का दावा पेश करने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं। इस महीने की शुरुआत में दो बार साउथ कैलिफॉर्निया की गवर्नर रहीं हेली ने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने के लिए अभियान शुरू किया था। वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत भी रह चुकी हैं।

Exit mobile version