वाशिंगटन : अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने अपने दूतावासों से कहा है कि वे फिलहाल छात्र वीजा के लिए साक्षात्कार की तिथि निर्धारित न करें। अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को राजनयिकों को भेजे गए पत्र में कहा कि यह रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि छात्र वीजा के आवेदकों के सोशल मीडिया की जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है जिसे देखते हुए फिलहाल छात्र वीजा के लिए साक्षात्कार समय देने पर रोक लगाई जा रही है। यह नहीं बताया गया है कि जांच में क्या-क्या शामिल होगा। ट्रंप प्रशासन ने पहले ही छात्रों के सोशल मीडिया की जांच शुरू दी है जिसमें मुख्य रूप से यह देखा जा रहा है कि उनमें ‘आतंकवादी गतिविधियों का’ समर्थन तो नहीं किया गया है। गौरतलब है कि जो विदेशी छात्र अमरीका में अध्ययन करना चाहते हैं, उन्हें स्वीकृति से पहले अपने देश में अमरीकी दूतावास में साक्षात्कार देना पड़ता है और इसके लिए पहले समय लेना पड़ता है।
ये भी पढ़ें- फ्यूल की टेंशन खत्म! ये इलेक्ट्रिक कारें देंगी 400KM तक की रेंज, कीमत भी है बेहद कम

