इंटरनेशनल डेस्क: खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिका और ईरान के बीच ताजा घटनाक्रम ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना ने एक ईरानी मालवाहक जहाज ‘तौस्का’ को रोककर अपने कब्जे में ले लिया। अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत USS Spruance ने पहले जहाज को रुकने की चेतावनी दी थी, लेकिन जब जहाज के चालक दल ने इसे नजरअंदाज किया और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास आगे बढ़ने की कोशिश की, तो अमेरिकी बलों ने सख्त कदम उठाया। बताया गया है कि जहाज को रोकने के लिए उसके इंजन रूम में छेद किया गया, जिससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो गया और अंततः रुक गया।
कितना बड़ा है जहाज?
ट्रंप के मुताबिक, ‘तौस्का’ एक बहुत बड़ा कंटेनर जहाज है, जिसकी लंबाई करीब 900 फीट बताई जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह जहाज पहले से ही अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में था। अब अमेरिकी सेना इसकी जांच कर रही है कि इसमें क्या सामान लदा हुआ है।
ये भी पढ़ें: ‘मैं अपने देश के लिए खेल रहा हूं’, आखिर क्यों Rashid Khan ने ठुकरा दिया था इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का ऑफर
ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया
इस घटना पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरान के सैन्य प्रवक्ता ने इस कार्रवाई को सशस्त्र डकैती बताया और चेतावनी दी कि इसका जवाब दिया जाएगा। ईरान अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा और समय आने पर उचित कार्रवाई करेगा।
शांति वार्ता पर असर
यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब दोनों देशों के बीच संभावित बातचीत की चर्चा चल रही थी। बताया जा रहा है कि अमेरिकी प्रतिनिधि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद जाने वाले हैं, जहां शांति वार्ता की संभावना थी। हालांकि, इस ताजा टकराव के बाद इन वार्ताओं पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। ईरान की ओर से बातचीत को लेकर अभी कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन वहां के नेताओं ने संकेत दिया है कि वे कूटनीति का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं करना चाहते। फिर भी दोनों देशों के बीच मतभेद काफी गहरे बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: मौसम: 45 डिग्री तापमान के बीच राहत भरी खबर, IMD ने इन राज्यों में जताई आंधी और बारिश की संभावना
मेष: दिन शुभ रहेगा...