Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

“नवाचार, खुलापन और साझा विकास” पर वैश्विक संवाद का अमेरिकी सत्र वाशिंगटन में आयोजित

October 27, 2025

“नवाचार, खुलापन और साझा विकास” पर वैश्विक संवाद का अमेरिकी सत्र वाशिंगटन में आयोजित

स्थानीय समयानुसार 24 अक्टूबर को “नवाचार, खुलापन और साझा विकास” पर आधारित वैश्विक संवाद का अमेरिकी सत्र वाशिंगटन डी.सी. में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की सह-मेजबानी चीन मीडिया समूह (सीएमजी) और अमेरिका स्थित चीनी दूतावास ने की। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रचार विभाग के उप मंत्री एवं सीएमजी के निदेशक शन हाइश्योंग ने वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधन दिया, जबकि अमेरिका में चीन के राजदूत श्ये फंग ने मुख्य भाषण दिया। 

इसके अलावा, अमेरिकी कुह्न फाउंडेशन के अध्यक्ष रॉबर्ट कुह्न और ग्लोबल टैलेंट ऑर्गनाइजेशन एलायंस के अध्यक्ष डेनिस साइमन ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर चीन और अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञों, विद्वानों तथा युवा अमेरिकी छात्र प्रतिनिधियों सहित लगभग 100 अतिथियों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान तकनीकी आत्मनिर्भरता के माध्यम से वैश्विक नवाचार को बढ़ावा देने, उच्च-स्तरीय खुलेपन का विस्तार करने, तथा चीन के साझा अवसरों और पारस्परिक लाभ पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

शन हाइश्योंग ने अपने संबोधन में कहा कि हाल ही में पेइचिंग में संपन्न चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय समिति का चौथा पूर्णाधिवेशन चीन की प्रगति के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिवेशन ने विश्व समुदाय के समक्ष यह स्पष्ट संदेश दिया है कि चीन उच्च-स्तरीय खुलेपन का विस्तार करेगा और आपसी लाभ पर आधारित सहयोग का नया युग आरंभ करेगा। उन्होंने बताया कि सीएमजी अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर एक वैश्विक मंच तैयार करेगा, “चार प्रमुख वैश्विक पहलों” को अमल में लाएगा, और दुनिया के साथ चीन की नवाचारी क्षमताओं, आधुनिकता की संभावनाओं तथा “वैश्विक शासन” के लिए “चीनी समाधान” साझा करेगा।

श्ये फंग ने कहा कि आने वाले पाँच वर्षों में चीन की विकास गति और तेज़ होगी, नवाचार की ताकत और सुदृढ़ बनेगी, खुलेपन के द्वार और अधिक विस्तारित होंगे तथा जनता की आजीविका का आधार अधिक सुदृढ़ होगा। साथ ही चीन का हरित विकास पथ और व्यापक होगा, जिससे साझा समृद्धि का लक्ष्य और भी सशक्त रूप से साकार किया जा सकेगा।

रॉबर्ट कुह्न ने कहा कि आने वाले पाँच वर्ष न केवल चीन के आधुनिकीकरण के लिए निर्णायक होंगे बल्कि वैश्विक विकास की दिशा को भी गहराई से प्रभावित करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि चीन आने वाले समय में व्यावहारिक दृष्टिकोण और खुलेपन की नीति के माध्यम से वैश्विक सहयोग को नई ऊर्जा प्रदान करेगा, ताकि उसके विकास के फल संपूर्ण मानवता को लाभ पहुँचाएँ।

डेनिस साइमन ने कहा कि अमेरिका और चीन, वैश्विक प्रगति के लिए अनिवार्य दो प्रमुख देश हैं और दोनों ही साझा ज़िम्मेदारी निभाने के उद्देश्य से सहयोग बढ़ाएँ। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि तेज़ तकनीकी परिवर्तन, बढ़ती जलवायु चुनौतियों और भू-राजनीतिक तनावों के परिप्रेक्ष्य में नवाचार को मानवता के हित में प्रयोग करना ही हमारा साझा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) शासन और वैश्विक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर संयुक्त कार्रवाई और अमेरिका-चीन सहयोग को अपरिहार्य बताया।

जानकारी के अनुसार, सीएमजी की “नवाचार, खुलापन और साझा विकास” विषय पर आधारित यह वैश्विक संवाद श्रृंखला हंगरी, दक्षिण अफ्रीका, रूस, बहरीन, चिली, श्रीलंका, डेनमार्क, उरुग्वे, नाइजीरिया और अन्य देशों में भी क्रमशः आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका, जांच में जुटी पुलिस

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें