Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका: फ्लोरिडा एएंडएम यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी, छह बच्चोंं समेत 12 लोग जख्मी

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के फ्लोरिडा के टालाहैसी में फ्लोरिडा एएंडएम यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में छह बच्चोंं समेत 12 लोग जख्मी हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना यूनिवर्सिटी के फुटबॉल स्टेडियम के पास हुई। यूनिवर्सिटी में उस समय होमकमिंग वीकेंड के प्रोग्राम चल रहे थे।

टालाहैसी के पुलिस प्रमुख लॉरेंस रेवेल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अब तक इस घटना को लेकर किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। शुरुआती जांच से बता चला है कि गोलीबारी से पहले वहां झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने आगे बताया कि इस गोलीबारी में 12 लोग घायल हुए हैं और तीन की हालत गंभीर है। वहीं यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया पर बताया कि गोलीबारी उसके परिसर के पास हुई और विश्वविद्यालय परिसर सुरक्षित है।

फ्लोरिडा एएंडएम यूनिवर्सिटी ने 24 अक्टूबर को रात 8:45 बजे अलर्ट जारी किया, जिसमें कहा गया कि एफएएमयू अलर्ट: ब्रैग स्टेडियम और पेरी स्ट्रीट के पास पुलिस की कार्रवाई जारी है। इलाके से दूर रहें या आसपास होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें। इसके बाद रात 10 बजे यूनिवर्सिटी ने टालाहैसी परिसर के लिए मैसेज जारी किया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को घरों और इमारतों में रहने के लिए कहा गया। संदेश जारी कर बताया गया कि टालाहैसी पुलिस विभाग (टीपीडी) पेरी स्ट्रीट पर हुई गोलीबारी की जांच कर रहा है। फिलहाल घायलों की संख्या और उनकी चोटों की गंभीरता के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। समुदाय के लोगों से अपील है कि पुलिस की जांच के दौरान इलाके से दूर रहें। अधिक जानकारी मिलने पर आगे अपडेट दिया जाएगा।

 

Exit mobile version