Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

टैरिफ नीति से अमेरिकी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव

March 12, 2025

टैरिफ नीति से अमेरिकी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव

US stock market: अमेरिकी टैरिफ नीति पर अंतर्राष्ट्रीय जनमत में भय का माहौल अमेरिका के शेयर बाजार में फैल रहा है। इससे एक महीने से भी कम समय में 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बाजार मूल्य का नुकसान हुआ है।

इसके बारे में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीनस्थ सीजीटीएन ने वैश्विक नेटिजनों में एक सर्वेक्षण किया। इसके अनुसार उत्तरदाताओं ने व्यापक तौर पर अमेरिका की नई सरकार की टैरिफ नीति पर प्रश्न उठाए और अमेरिकी शेयर बाजार के निराशाजनक प्रदर्शन के नकारात्मक प्रभाव पर गहरी चिंता जताई। एक नेटिजन ने कहा कि विदेशों से आयातित सभी उत्पादों पर कर लगाना अच्छा विचार नहीं है।

हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि शेयर बाज़ार के प्रदर्शन पर ज़्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। इसके बारे में 86.7 प्रतिशत वैश्विक उत्तरदाताओं का विचार है कि ट्रंप अमेरिकी शेयर बाजार पर टैरिफ नीतियों के नकारात्मक प्रभाव कम करना चाहते हैं। उसके तुरंत बाद ट्रंप ने कनाडा से अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले स्टील और एल्युमीनियम के उत्पादों पर टैरिफ 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की। इससे अमेरिकी शेयर बाजार में फिर एक बार उथल-पुथल हुआ। इसकी चर्चा में 86.1 फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि अमेरिका की नई सरकार की अनिश्चित और बढ़ती टैरिफ नीतियों से निवेशक बहुत चिंतित हैं। इससे अमेरिका के शेयर बाजार में अस्थिरता आई, जो कई वर्षों से नहीं देखी गई। वहीं, 86.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि शेयर बाजार में बड़ी गिरावट से जाहिर है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में निवेशकों का विश्वास गंभीरता से कम हो गया है। उनकी चिंता है कि अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट से वैश्विक शेयर बाजार प्रभावित होगा।

हाल में गोल्डमैन साक्स ने ताजा रिपोर्ट जारी कर वर्ष 2025 में अमेरिका में जीडीपी की वृद्धि का अनुमान 2.4 प्रतिशत से घटाकर 1.7 प्रतिशत कर दिया। सर्वेक्षण में 85.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने चिंता जताई कि “अमेरिका फर्स्ट” की अवधारणा के अंतर्गत आर्थिक नीतियां कमजोर विश्व अर्थव्यवस्था पर लगातार नकारात्मक प्रभाव डालेंगी।

बताया जाता है कि यह सर्वेक्षण सीजीटीएन के अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी और रूसी प्लेटफॉर्मों पर जारी किया गया। 24 घंटों में 7,875 नेटिजनों ने इसमें भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Asha Bhosle Died: आशा भोसले के वो गाने, जो आज भी फैंस के दिलों में करते हैं राज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें