ह्यूस्टन: अमरीकी सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि टैक्सास में निजि तौर पर संचालित अस्थायी परमाणु अपशिष्ट भंडारण स्थल को मिली संघीय मंजूरी को वो प्रांत चुनौती नहीं दे सकता क्योंकि वो परमाणु नियामक आयोग (एनआरसी) की लाइसैंस प्रक्रिया में पक्षकार नहीं है। मीडिया रिपोटरें के अनुसार अमरीकी सुप्रीम कोर्ट ने न्यू ऑरलियन्स की फैडरल अपील कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया जिसमें दक्षिण पश्चिम टैक्सास में परमाणु अपशिष्ट भंडारण के लिए एनआरसी की ओर से जारी 40 साल के लाइसैंस को रद्द कर दिया गया था। इससे न्यू मैक्सिको में भी ऐसी ही एक योजना फिर से शुरू की जा सकेगी। जस्टिस ब्रेट कैवाना के अनुसार टैक्सास और वहां की तेल और गैस कंपनी फास्केन लैंड एंड मिनरल्स को इस मामले में मुकदमा करने का अधिकार नहीं है।
ये भी पढ़ें : पीएम मोदी का जलवा कायम, ट्रंप को पीछे छोड़ फिर से बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

