Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

US Supreme Court ने गर्भपात की गोली पर प्रतिबंध को किया खारिज

April 22, 2023

US Supreme Court ने गर्भपात की गोली पर प्रतिबंध को किया खारिज

वाशिंगटनः अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली गर्भपात की गोली तक लोगों की पहुंच को बरकरार रखा है। इस फैसले के बाद यह दवा बाजार में उपलब्ध रह सकती है, जबकि निचली अदालत में मुकदमा जारी है। टेक्सास में एक संघीय न्यायाधीश द्वारा 7 अप्रैल को देश में आधे से अधिक गर्भपात में उपयोग किए जाने वाले एफडीए-अनुमोदित मिफेप्रिस्टोन को निलंबित करने का फैसला सुनाए जाने के बाद दवा के भविष्य पर सवाल उठाया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने एक विभाजित निर्णय में निचली अदालत द्वारा लागू मिफेप्रिस्टोन पर प्रतिबंधों को खारिज कर दिया, और यथास्थिति बनाए रखी। राष्ट्रपति ने फैसले की प्रशंसा की और कहा कि वह एफडीए की गोली की मंजूरी के साथ खड़े हैं। जाे बाइडेन ने एक बयान में कहा, कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के परिणामस्वरूप, मिफेप्रिस्टोन उपयोग के लिए उपलब्ध है। हम अदालतों में इस लड़ाई को जारी रखेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें